यह मंदिर ग्राम सैनवा के पीता-थोक में स्तिथ है | यह मंदिर भी श्री श्याम कुंड के किनारे पर बना हुआ है I इस मंदिर में श्री कृष्ण -राधा , राम दरवार एवं माता रानी की मूर्ति विराजमान हैं |
यह मंदिर ग्राम सैनवा के सवाल थोक में स्तिथ है | श्री श्याम कुंड बाबा के मन्दिर पर स्वर्गीय श्री बिशम्बर नाथ की प्रेरणा से श्री जाहर वीर गोगा जी मन्दिर का निर्माण दिसम्बर 2015 को हुआ था |
यह मंदिर गांव सेंनवा के अंदास थोक में स्थित है |इस मन्दिर का निर्माण दौसौला बाबा ने करवाया था | इस मंदिर का निर्माण ४५ वर्ष पहले हुआ था| इस मंदिर की अपनी अलग मान्यता है | इस मंदिर के प्रांगण में बड़ा सुंदर कुआं और बहुत सुन्दर वृक्ष हैं |
यह मंदिर गांव सेंनवा के गुलाल थोक में स्थित है | यहां के महंत श्री चन्नी बाबा पुजारी जी हैं| ऐसा सुना गया है कि गांव सैनवा का यह सबसे प्राचीन मंदिर है |जिस समय हमारे गांव सैनवा बसा उससे भी पूर्व यह मंदिर यहां स्थित था |